नगर निकाय चुनाव में तृणमूल की जीत विपक्ष को जवाब : ममता

कोलकाता, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में हुए नगर निकाय चुनाव में भारी जीत की ओर बढ़ रही तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उनकी यह जीत विपक्ष द्वारा उन्हें बदनाम करने के अभियान को करारा जवाब है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा आगामी 30 अप्रैल को आहूत बंद की आलोचना करते हुए ममता ने बंद में शामिल होने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा, “हमें बदनाम करने के लिए जितने भी अभियान चलाए गए हैं, यह जीत उन सब का जवाब है। यहां तक कि कई सारे टेलीविजन चैनल कुछ भी नहीं कर सके।”

ममता ने कहा, “तृणमूल पर किए गए हमले के अलावा, मेरे ऊपर कई सारे व्यक्तिगत हमले किए गए। मुझे नहीं पता कि अगर ऐसा किसी दूसरे राज्य में होता तो क्या परिणाम होता। एक बार फिर साबित हुआ है कि लोकतंत्र में सबकुछ जनता के हाथ में होता है।”

उन्होंने विपक्ष के उन आरोपों का भी खंडन किया, जिसके मुताबिक तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान व्यापक पैमाने पर हिंसा और चुनावी गड़बड़ियों को अंजाम दिया।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा 30 अप्रैल को आहूत बंद के लिए उनकी आलोचना की। वाम मोर्चा ने सामान्य हड़ताल और भाजपा ने राज्य भर में बंद आहूत किया है।

ममता ने कहा, “हम 30 अप्रैल को ‘निर्मल बांग्ला’ कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहे हैं, जहां विश्व बैंक तथा यूनिसेफ को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान, प्रत्येक जिले से कुल एक लाख छात्र बंगाल को स्वच्छ तथा हरा रखने की शपथ लेंगे।”

उन्होंने कहा, “मैं माकपा तथा भाजपा से हड़ताल वापस लेने का आग्रह करती हूं, क्योंकि हमारा कार्यक्रम काफी पहले से निर्धारित था।”

मुख्यमंत्री ने पिछली वाम मोर्चा सरकार पर बंगाल को चलाने के लिए हड़ताल संस्कृति अपनाने का आरोप लगाते हुए बंद में शामिल होने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

ममता ने कहा, “मेरा अनुरोध है कि हड़ताल में शामिल न हों। यदि जरूरत पड़ी, तो हम क्षतिपूर्ति करेंगे। बंगाल सीटू या भाजपा की नहीं सुनता है। बंगाल के विकास को बाधित करने का प्रयास करने वालों को हम रोकेंगे। हड़ताल में शामिल होनेवालों के खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493