नगालैंड: फिर राज्य में विपक्ष रहित सरकार, एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन के साथ हुए सभी दल

नई दिल्ली: नेफ्यू रियो के नेतृत्व वाली नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगालैंड विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद पूर्वोत्तर राज्य में अपनी दूसरी गठबंधन सरकार बना ली है. उन्हें 60 में से 37 सीटों पर बहुमत मिला है.

एनडीपीपी के नेता 72 वर्षीय रियो ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उनके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग और भाजपा नेता वाई. पैटन ने उपमुख्यमंत्री के बतौर कार्यभार संभाला है.

उससे पहले नगालैंड में एनपीएफ एकमात्र विपक्षी दल था और सितंबर 2021 में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में एनपीएफ ने सत्तारूढ़ एनडीपीपी और उसकी सहयोगी भाजपा और दो निर्दलीय विधायकों के साथ गठबंधन कर यूडीए का गठन कर लिया था.

इस बार बीते सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), जो सात उम्मीदवारों की जीत के साथ तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, ने सत्तारूढ़ गठबंधन को अपना समर्थन पत्र दिया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493