मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री पुष्पेन्द्र पाल सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश माध्यम के महाप्रबंधक श्री पुष्पेंद्र पाल सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि- श्री सिंह अपने कार्यों और विचारों से हमारे हृदय में बने रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री पुष्पेंद्र पाल सिंह अपने आप में पत्रकारिता के संस्थान थे। उन्होंने पत्रकारिता के अनेक विद्यार्थी गढ़े। विद्यार्थियों के बीच वे ”पीपी सर” के नाम से लोकप्रिय थे। श्री पुष्पेंद्र पाल सिंह का असमय जाना किसी क्षति से कम नहीं है। उन्होंने जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से श्री पुष्पेन्द्र पाल सिंह को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजन को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493