दीमापुर, 29 मई (आईएएनएस)। नगालैंड के वाणिज्यिक शहर दीमापुर में सोमवार को एक केमिस्ट की दुकान पर एक देसी बम विस्फोट किया गया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है।
पुलिस आयुक्त अलीमसुनीप जमीर ने आईएएनएस को बताया, “विस्फोट में पांच लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
जमीर ने कहा, “हमलावरों की पहचान के लिए खोजबीन की जा रही है।”
इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने कहा कि हो सकता है, जबरन वसूली के पैसे का भुगतान न होने पर बम विस्फोट किया गया हो।
किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath