नजरबायेव 5वीं बार बने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति

अस्ताना, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव ने रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में 97.7 फीसदी मतों के साथ पांचवीं बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की। प्रारंभिक परिणामों के आधार पर केंद्रीय निर्वाचन आयोग (सीईसी) ने यह घोषणा की।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज की एक रपट के मुताबिक, यह घोषणा एग्जिट पोल के उन आंकड़ों की पुष्टि करता है, जिसमें नजरबायेव को 97.5 फीसदी मत मिलने की संभावना जताई गई थी।

सीईसी के मुताबिक, राष्ट्रपति पद के अन्य दो उम्मीदवार- कम्युनिस्ट पीपुल्स पार्टी ऑफ कजाकिस्तान तथा निर्दलीय उम्मीदवार अबेलगेजी कुसाइनोव को क्रमश: मात्र 1.6 फीसदी तथा 0.7 फीसदी मत मिले।

सीईसी के प्रमुख कुआंदिक तुरगानकुलोव ने कहा कि अंतिम परिणाम की आधिकारिक घोषणा तीन मई से पहले की जाएगी।

अस्ताना में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, “निर्वाचन कानूनों के मुताबिक, केंद्रीय निर्वाचन आयोग चुनाव परिणाम की घोषणा एक सप्ताह के अंदर करेगा, दूसरे शब्दों में कहें तो तीन मई से पहले।”

सीईसी ने कहा कि साल 1991 में आजाद होने के बाद देश में राष्ट्रपति पद के लिए यह पांचवां चुनाव था। इस दौरान 95.22 फीसदी मतदान हुआ।

सीईसी के सचिव बखित मेल्देशेव ने कहा कि राष्ट्रपति पद का चुनाव शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से हुआ।

वर्ष 2011 में हुए चुनाव में नाजर्बायव को 95.5 फीसदी मत मिले थे, जबकि साल 2005 में 91.15 फीसदी।

नजरबायेव वर्ष 1989 से ही देश के नेता हैं, जब वे पहली बार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ कजाक एसएसआर के पहले सचिव नामित किए गए थे। सोवियत संघ से साल 1991 में अलग होने के बाद वह देश के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493