नडाल, गसोल स्पेन के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी

मेड्रिड, 9 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन की बहुराष्ट्रीय परामर्श कंपनी लागर्डेयर द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल और एनबीए के बास्केटबाल खिलाड़ी पाउ गसोल स्पेन के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी चुने गए हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सर्वेक्षण पिछले साल दिसंबर में कराया गया था, जिसका परिणाम सोमवार को आया। इस सर्वेक्षण में मेड्रिड, बार्सीलोना और सेविला से 600 उत्तरदाताओं ने हिस्सा लिया।

नडाल सूची में पहले स्थान पर रहे। उनके बाद पाउ गसलो रहे। तीसरे स्थान पर इकर कास्लिास रहे। इनके पीछे फॉर्मूला वन ड्राइवर फर्नान्डो अलोंसो और बार्सिलोना के अंद्रेस इंनिएस्टा रहे।

विदेशी खिलाड़ियों में लियोनेल मेसी पहले और क्रिस्टियानो रोनाल्डो दूसरे स्थान पर रहे। टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर तीसरे स्थान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493