ब्यूनस आयर्स, 9 फरवरी (आईएएनएस)। टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल का कहना है कि वह अपनी खोई हुई फॉर्म को पाने के लिए हर दिन नए लक्ष्यों पर ध्यान दे रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में ही बाहर हो जाने के कारण नडाल को अर्जेटीना ओपन में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है।
2015 में पहली बार ऐसा हुआ है कि नडाल एक कैलेंडर साल में एक भी ग्रेंड स्लैम खिताब पर कब्जा नहीं जमा पाए।
नडाल का कहना है कि वह फ्रेंच ओपन से पहले दक्षिण अमेरिका और अमेरिका में होने वाली प्रतियोगिताओं में खेल कर अपनी फॉर्म वापस पाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, “मैं अपने आप को अच्छे सत्र के लिए तैयार कर रहा हूं। मैं आस्ट्रेलिया में मिली हार से आहत हूं लेकिन मैं अब उसके लिए कुछ नहीं कर सकता। मैं भविष्य की तरफ देख रहा हूं और लगातार मेहनत कर रहा हूं।”
पिछली बार अर्जेटीना ओपन पर कब्जा जमाने वाले नडाल इस साल मार्को सेस्चिंटो या अर्जेटीना के जुआन मोनाको से क्वार्टर फाइनल में भिड़ेंगे।
अर्जेटीना ओपन के बाद नडाल रियो ओपन में हिस्सा लेंगे।
dharmpath.com dharmpath