नड्डा ने जोधपुर एम्स में आधुनिक प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया

जयपुर, 6 जून (आईएएनएस)। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर में आधुनिक प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने एम्स में सैंट्रल लैब, फिजिकल मेडिसिन एण्ड रिहेबलिटेशन सेंटर(पी एम आर), अॉन लाइन ब्लड बैंक और कम्प्यूटराइज्ड रोगी प्रबन्ध प्रणाली का लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि एम्स में विकसित की जा रही चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लोगों व मरीजों को मिल सकेगा। एम्स जोधपुर में अब आधुनिक प्रयोगशालाओं का शुभारंभ हो गया है। इससे बीमारियों की पूरी सटीकता से जांच होगी और जांच रिपोर्ट भी ऑनलाइन मिल जाएगी।

उन्होंने कहा कि आधुनिक प्रयोगशालाओं के शुरू होने से जोधपुर एम्स में उपलब्ध चिकित्सा सुविधा में नया अध्याय जुड़ गया है। मरीजों को जांच के लिए अधिक समय तक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। उनको जोधपुर में ही कम समय में जांच सुविधा एवं रिपोर्ट मिल जाएगी।

उन्होंने कहा कि जोधपुर एम्स में मरीजों का सारा रिकार्ड कम्प्यूटराइज्ड करवा दिया गया है। मरीज ऑनलाइन रिपोर्ट का प्रिंट निकाल सकेंगे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एम्स की चिकित्सा व्यवस्था एवं सुविधाओं का अवलोकन किया तथा संस्थान के निदेशक डॉ. संजीव मिश्रा से जानकारी प्राप्त की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493