नड्डा ने ‘स्क्रब टाइफस’ से निपटने हिमाचल को दिया मदद का भरोसा (लीड-1)

शिमला, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने ‘स्क्रब टाइफस’ बीमारी से निपटने में हिमाचल प्रदेश सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय को ‘स्क्रब टाइफस’ पर हिमाचल प्रदेश सरकार की विस्तृत रपट मिल गई है।

नड्डा ने कहा कि केन्द्रीय मंत्रालय राज्य सरकार के अनुरोध पर एक विशेषज्ञ समिति भेजने के लिए तैयार है।

नड्डा ने जोर देकर कहा, “मंत्रालय बहुत ही बारीकी से इस पर नजर बनाए हुए है और इस स्थिति से निपटने के लिए मंत्रालय हिमाचल सरकार को हर तरह की मदद देगा।”

उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल सरकार को भी अवगत करा दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने समुदाय स्तर पर लोगों द्वारा किए जाने वाले निवारक कदम के बारे में सघन जागरूकता अभियान शुरू करने की जरूरत पर बल दिया, साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को सजग और किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने का भी निर्देश दिया एवं स्क्रब टाइफस के बारे में जागरूकता फैलाने, रोकथाम और नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में भी जानकारी रखने को कहा है।

स्क्रब टाइफस ओरिएटिया सुतसुगामुसी जीवाणु के कारण होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जो मिट्टी में मौजूद संक्रमित लार्वा घुन के काटने से फैलता है। हिमाचल एक ऐसा स्थानिक क्षेत्र है जहां स्क्रब वनस्पति प्रचुर मात्रा में पाई जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493