नन दुष्कर्म मामला : प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

कोलकातो, 8 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्थित एक कान्वेंट स्कूल में एक 70 वर्षीय नन के साथ हुए दुष्कर्म के मामले के प्रमुख आरोपियों को सियालदह रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहीदुल इस्लाम बाबू के रूप में हुई है, जिसे मिलन सरकार के साथ गिरफ्तार किया गया है। राज्य के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने गुरुवार रात दोनों को गिरफ्तार किया।

सीआईडी के उपमहानिरीक्षक (संचालन) दिलीप कुमार अदक ने कहा, “हमने उन्हें गुरुवार रात सियालदह रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। उन्हें राणाघाट में अदालत के समक्ष पेश किया जा रहा है।”

मिलन सरकार को इस मामले में प्रमुख आरोपी बताया जा रहा है। सरकार को उस गिरोह का मुखिया बताया जा रहा है, जिसने 14 मार्च को नदिया जिले के राणाघाट स्थित एक कान्वेंट पर धावा बोल दिया था और कथित दौर पर एक 71 वर्षीय नन से दुष्कर्म किया था।

पुलिस इस मामले में आरोपी शेख सलीम, गोपाल सरकार और मिंटू शेख को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493