‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिग अमृतसर से शुरू होगी

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। लंबे समय बाद पर्दे पर साथ वापसी कर रहे बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग अमृतसर से शुरू होगी। फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह कर रहे हैं।

‘नमस्ते इंग्लैंड’ का शूटिंग शेड्यूल 22 फरवरी से अमृतसर और लुधियाना से शुरू होगा। इसके बाद इसके एक हिस्से की शूटिंग बेल्जियम के ब्रसेल्स में होगी।

फिल्म के कुछ दृश्य लंदन, ब्रिटेन और मुंबई के कुछ हिस्सों में भी फिल्माए जाएंगे।

निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह इससे पहले अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ अभिनीत सुपरहिट फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ का निर्देशन कर चुके हैं।

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित ‘नमस्ते इंग्लैंड’ वर्ष 2007 की फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493