नम आंखों से विदा हुए मार्टिन क्रो

ऑकलैंड, 11 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो के निधन के बाद शुक्रवार को होली ट्रिनिटी कैथ्रेडल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर तकरीबन एक हजार लोग मौजूद रहे। इस मौके पर उनकी पत्नी लोरेन डोनस, भाई जैफ क्रो, उनके साथी खिलाड़ी इयान स्मिथ और स्कूल के दोस्त डेविड मोरिस मौजूद थे।

क्रो के अंतिम संस्कार का पूरे न्यूजीलैंड में सीधा प्रसारण किया गया। क्रो का निधन चार मार्च को 53 साल की उम्र में हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।

इस मौके पर उनके भाई जैफ क्रो ने कहा, “उनके जाने का मुझे गहरा सदमा लगा है। उन्होंने मुझ पर काफी प्रभाव छोड़ा है। वह कई लोगों के प्रेरणास्रोत हैं।”

उनकी पत्नी लोरेस ने कहा, “सभी उन्हें एक क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में जानते हैं। मैं उन्हें अपने हमसफर के रूप में जानती हूं। मैंने उनसे पूछा था कि आप किस तरह से याद रहना चाहोगे तो उन्होंने कहा कि मैं एक विश्वसनीय इंसान के तौर याद रहना चाहूंगा।”

उनके अंतिम संस्कार की शुरुआत उनकी 1994 में लॉर्डस में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 142 रनों की पारी को दिखाकर की गई।

क्रो के अंतिम संस्कार के मौके पर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल भी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493