पर्दे पर रोमांस करना सबसे मुश्किल : हनी सिंह

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। आगामी पंजाबी फिल्म ‘जोरावर’ से बतौर मुख्य कलाकार अभिनय जगत में कदम रखने जा रहे गायक-रैपर यो यो हनी सिंह का कहना है कि उनके लिए अभिनय करना मुश्किल और उससे भी ज्यादा मुश्किल है बड़े पर्दे पर रोमांस करना।

‘जोरावर’ के ट्रेलर लांच पर सिंह ने कहा, “अभिनय करना काफी मुश्किल है। मेरे लिए यह सबसे कठिन काम है। जब मैंने कहानी सुनी, मुझे यह काफी मजेदार लगी, लेकिन यह काफी गंभीर है और एक्शन से भरी है।”

सिंह ने बताया कि इस फिल्म में उनके लिए सबसे मुश्किल था पारुल गुलाटी के साथ 15-20 मिनट का रोमांटिक सीन शूट करना। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और इसीलिए वह काफी असहज महसूस कर रहे थे।

अभिनय में कदम रखने के विचार के बारे में जब लोकप्रिय गायक-रैपर से पूछा गया, तो उन्होंने बताया, “मैं अपने आप को सिर्फ गायक, रैपर ही नहीं मानता, बल्कि मैं एक संगीत निर्माता, गीतकार हूं और कवि भी। अभिनय भी मनोरंजन जगत का एक बहुत बड़ा हिस्सा है। मैं अभिनय भी सीखना चाहता हूं और इस फिल्म से मैंने इस बारे में काफी कुछ सीखा।”

सिह इस फिल्म में एक सैनिक का किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले भी उन्हें कई पंजाबी फिल्मों में देखा गया है, लेकिन इसमें उन्हें मुख्य किरदार में देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493