नरसिंहपुर में ट्रॉले की चपेट में आने से 4 की मौत

नरसिंहपुर, 2 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में वाहन खराब हो जाने पर उसकी मरम्मत करने के दौरान सड़क पर बैठे लोगों को करीब से निकल रहे ट्रॉले ने रौंद दिया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

स्टेशन थाना प्रभारी संग्रेश सिंह राजपूत ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि बीती रात टाटा 407 से बाजार से लौट रहे ग्रामीणों का वाहन नियामतपुर टोल टैक्स बैरियर के पास खराब हो गया। मैकेनिक उस वाहन की मरम्मत कर रहा था और वाहन में सवार लोग करीब ही सड़क किनारे बैठे थे कि तभी वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रॉले की चपेट में छह लोग आ गए।

राजपूत के अनुसार, इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोगों की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493