नर्मदापुरम में तीन मंदिरों में एक साथ चोरी

नर्मदापुरम-मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम शहर के रसूलिया स्थित साईं ग्रीन सिटी कॉलोनी से रविवार सुबह एक साथ तीन मंदिरों में चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोरों ने देवी मंदिर, हनुमान मंदिर और शंकर मंदिर को निशाना बनाते हुए दान पेटी, धार्मिक प्रतीक और कीमती सामान चुरा लिया।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने देर रात कॉलोनी के तीन अलग-अलग मंदिरों में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। देवी मंदिर से दान पेटी, कलश और घंटा गायब मिला। वहीं, हनुमान मंदिर से हनुमान जी की गदा चोरी कर ली गई। शंकर मंदिर में भी चोरों ने हाथ साफ करते हुए त्रिशूल, दान पेटी, पूजन सामग्री, बड़ा घंटा और चांदी का मुकुट उठा लिया।

घटना का खुलासा रविवार सुबह हुआ जब रोजाना की तरह श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिरों के अंदर सामान गायब देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही देहात थाने से एएसआई दिनेश मेहरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों मंदिरों का निरीक्षण किया। पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493