CG: खल्लारी माता मंदिर में टूटा रोपवे का केबल

महासमुंद-छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर में चल रहे रोपवे का केबल अचानक टूट गया। घटना के समय ट्रॉली में श्रद्धालु सवार थे। केबल टूटते ही ट्रॉली जोरदार झटके के साथ नीचे की ओर आई जिससे उसमें बैठे कई लोग घायल हो गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, 16 लोग घायल हुए हैं।

हादसे के वक्त नीचे वाली ट्रॉली में 9 और ऊपर वाली ट्रॉली में 8 श्रद्धालु मौजूद थे। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों, मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने मिलकर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर रोपवे सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, प्रशासन ने विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493