नर्मदा सेवा नहीं, सर्वे यात्रा : सिंधिया

भोपाल, 22 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश सरकार की नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह नर्मदा सेवा नहीं, सर्वे यात्रा है।

राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा बुधवार को आयोजित विधानसभा घेराव और प्रदर्शन से पहले यहां टीनशेड क्षेत्र में हुए सभा में सिंधिया ने राज्य में जारी रेत खनन का जिक्र करते हुए कहा, “किसान को जिस तरह से खेत से प्यार होता है, भाजपा के नेताओं को ठीक इसी तरह से रेत से प्रेम हो गया है, यह जानने का विषय है कि रेत खनन की लीज एक ही दल से जुड़े लोगों को ही क्यों मिलती है।”

प्रदेश सरकार द्वारा निकाली जा रही नर्मदा सेवा यात्रा पर भी सिंधिया ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “यह सेवा यात्रा नहीं, बल्कि सर्वे यात्रा है।”

सिंधिया ने हाल ही में राज्य में पाक को खुफिया जानकारी देने के आरोपों में पकड़े गए आरोपियों में कई की भाजपा से संलिप्तता उजागर होने का जिक्र करते हुए कहा, “जो 11 आरोपी पकड़े गए हैं, उनमें चार आरोपी सीधे तौर पर भाजपा से जुड़े हुए है, इसलिए शीशे के घरों में रहने वाले भाजपा नेताओं को दूसरे के घरों में नहीं झांकना चाहिए। “

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493