नर्सों को गलतफहमी हुई होगी : कपिल

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नर्सो के विवादास्पद चित्रण के कारण परेशानी में पड़े हास्य अभिनेता कपिल शर्मा ने कहा है कि नर्सों को कोई गलतफहमी हुई होगी और शो का इरादा किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं है।

क्या उनके शो में किरदारों को आगे भी नर्सो के रूप में दिखाया जाएगा, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “उन्हें इस तरह निश्चित तौर पर दिखाया जाएगा। मुझे लगता है कि कुछ लोगों को शायद गलतफहमी हुई होगी। कई बार ऐसा हो जाता है। वे हमसे प्यार करते हैं और हमारा शो देखते हैं इसलिए शायद उन्होंने ऐसा सोचा होगा।”

कपिल ने कहा, “हम एक शो का हिस्सा हैं और केवल उस किरदार के जरिए हास्य पेश कर रहे हैं। हमारा इरादा किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं है।”

कपिल ने अपने शो की शूटिंग के दौरान मीडिया से बात की थी।

कपिल के जन्मस्थान और नवजोत सिंह सिद्धू के निर्वाचन क्षेत्र अमृतसर की नसोर्ं ने यह आरोप लगाते हुए एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि शो के कारण उनके पेशे का अपमान हुआ है।

नर्सो ने शो के विरोध में प्रदर्शन किया था और कपिल का पुतला जलाया था। नर्से उनके खिलाफ मानहानि का मुकदर्मा भी दर्ज करना चाहती हैं।

शो में रोशेल राव एक ‘ग्लैमरस’ नर्स और कीकू शारदा एक ‘मोटी’ नर्स की भूमिका निभा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493