रजनीकांत की ‘कबाली’ मलय में भी डब

चेन्नई, 22 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी तमिल फिल्म ‘कबाली’ मलय भाषा में भी डब की जाएगी। यह फिल्म एक जुलाई को रिलीज होने जा रही है।

मलय ऑस्ट्रोनेशियन भाषा है, जो ज्यादातर मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, ब्रुनेई और थाईलैंड में बोली जाती है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म के मलेशियाई वितरक मलिक स्ट्रीम्स ने फिल्म मलय में डब करने का फैसला लिया है। शनिवार को फिल्म का टीजर मलय में डब किया गया और रिलीज किया गया और प्रशंसकों में खलबली मचा दी।”

उन्होंने कहा कि ‘कबाली’ पहली भारतीय फिल्म है जो मलय में डब की गई है।

मलेशिया के अलावा मलिक स्ट्रीम्स ‘कबाली’ इंडोनेशिया और सिंगापुर में भी रिलीज करेगा।

पा. रंजीत निर्देशित ‘कबाली’ एक गैंगस्टर की कहानी है।

इस फिल्म में राधिका आप्टे, कलैअरशन, धनसिका व ऋतविका भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493