नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) नवतेज सरना को शनिवार को ब्रिटेन में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया।
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) नवतेज सरना को शनिवार को ब्रिटेन में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया।
भारतीय विदेश सेवा के 1980 बैच के अधिकारी सरना लंदन में रंजन मथाई का स्थान लेंगे।
सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि वह जल्द ही अपना कार्यभार संभाल लेंगे।
सरना की ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त के पद पर नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन के दौरे पर जाने वाले हैं।
dharmpath.com dharmpath