नवनीति सिंह बने केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

तिरुवनंतपुरम, 20 मार्च (आईएएनएस)। न्यायमूर्ति नवनीति प्रसाद सिंह ने सोमवार को केरल के उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

इससे पहले, सिंह पटना उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।

न्यायमूर्ति सिंह को केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम ने यहां राजभवन में आयोजित समारोह में मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493