नवाज की पत्नी को लंदन अस्पताल से छुट्टी

इस्लामाबाद, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज का लंदन में कैंसर का उपचार चल रहा है। नवाज को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब उनका इलाज कीमोथेरेपी के साथ अगले सप्ताह शुरू किया जाएगा।

कुलसुम का लिंफोमा का तीसरा ऑपरेशन हुआ, जिसके बारे में पता 21 सितंबर को चला था।

उनकी बेटी मरियम ने शुक्रवार रात एक ट्वीट में कहा था, “शुकर अलहमदुलिल्लाह, अम्मी (कुलसुम नवाज) बेहतर हैं, अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और घर वापस आ गईं। उनका आगे का उपचार अगले सप्ताह शुरू होगा, जिसमें कीमोथेरेपी शामिल है।”

जिओ न्यूज के अनुसार, उनके बेटे हुसैन नवाज ने कहा कि उनकी मां की स्थिति अब बेहतर है। उन्होंने कहा, “बीमारी के दौरान उतार-चढ़ाव आते हैं और मेरी मां की हालत में सुधार में कुछ दिन लगेंगे।”

पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी ने पिछले हफ्ते लाहौर एनए-120 उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। पनामा पेपर मामले में 28 जुलाई को शीर्ष अदालत द्वारा शरीफ को अयोग्य ठहराए जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493