हॉकी : इंडिया-ए की पुरुष टीम एएचएल में पहला मैच हारी

पर्थ, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया हॉकी लीग (एएचएल) में इंडिया-ए की पुरुष हॉकी टीम की शुरुआत बहुत खराब रही है।

शनिवार को खेले गए पहले मैच में इंडिया-ए की पुरुष हॉकी टीम को न्यू साउथ वेल्स ने 0-1 से मात दे दी

पहले और दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने अच्छे डिफेंस का दमखम दिखाया। इस कारण दोनों ही टीमें गोल करने में असफल रहीं और अपना खाता नहीं खोल पाईं।

इसके बाद तीसरे क्वार्टर में न्यू साउथ वेल्स ने मौके का फायदा उठाकर गोल किया और अपना खाता खोला।

तीसरे क्वार्टर में ब्लाके गोवर्स ने 37वें मिनट में गोल कर न्यू साउथ वेल्स को इंडिया-ए की पुरुष टीम पर 1-0 से बढ़त दिला दी।

इस बढ़त को ही अंत तक कायम रखते हुए न्यू साउथ वेल्स ने इंडिया-ए को 1-0 से मात दे दी।

इस लीग में इंडिया-ए की पुरुष टीम का सामना पूल-बी में नॉर्थन टेरीटरी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493