मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सीमा बिस्वास अभिनीत लघु फिल्म ‘होल्डिंग बैक’ तीसरे नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म पीपुल्स च्वाइस अवार्ड से सम्मानित हुई, जिससे इसके निर्माता बहुत खुश हैं।
निर्माता शीला संधू ने एक बयान में कहा, “जिस तरह से फिल्म चुनी गई और पुरस्कृत हुई, इससे मैं काफी खुश और उत्साहित हूं। फिल्म ने बहुत अच्छा काम किया है। मुझे उम्मीद है कि ‘होल्डिंग बैक’ अधिक से अधिक लोग देखेंगे।”
विल्सन लुइस द्वारा निर्देशित फिल्म 1999 की वास्तविक घटना पर आधारित है। इसमें अपने दोस्त की शादी के लिए चेन्नई से बेंगलुरू जा रहे शिव नामक व्यक्ति की रेलगाड़ी में मौत हो जाती है।
वह अपनी मां और बड़े चचेरे भाई सुरेश के साथ था। यह फिल्म बेटे की मौत पर मां की भावनाओं को लेकर है।
सीमा के अलावा, ‘होल्डिंग बैक’ में अनंत महादेवन, आदित्य लाखिया, राज अर्जुन और कुणाल कुमार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
‘होल्डिंग बैक’ सलेंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, वाशिंगटन डीसी साउथ एशियन फिल्म महोत्सव और नासिक अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव जैसे विभिन्न अंतर्राष्ट्रीयसमारोहों में सम्मानित हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath