पाकिस्तान में आत्मघाती विस्फोट में 2 पुलिसकर्मी घायल

इस्लामाबाद, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पुलिस थाने पर सोमवार तड़के हुए एक आतंकवादी हमले में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

समाचार पत्र डॉन के अनुसार, आतंकवादी ने एक विस्फोटकों से भरे वाहन को बन्नू जिले में मंडन पुलिस थाना के गेट से टकरा दिया, जिससे एक बड़ा धमाका हुआ।

थाने के गेट पर तैनात दो पुलिस अधिकारी विस्फोट के कारण घायल हो गए और थाने का गेट क्षतिग्रस्त हो गया है।

पुलिस के अनुसार, विस्फोट में मारा गया संदिग्ध आतंकी करीब 21 वर्ष का प्रतीत होता है।

घायल पुलिस कर्मियों को डीएचक्यू अस्पताल पहुंचाया गया है।

सुरक्षा अधिकारियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और विस्फोट स्थल की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

एक सप्ताह पहले पेशावर के नगुमान क्षेत्र में सीमांत कोर के वाहन को निशाना बनाते हुए सड़क किनारे विस्फोट किया गया था, जिसमें तीन सुरक्षा कर्मी और छह आम नागरिक घायल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493