चेन्नई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अल्लू अर्जुन की आगामी तेलुगू फिल्म ‘दुवादा जगन्नाधाम’ उर्फ ‘डीजे’ का पहला टीजर इस महीने के आखिर में जारी होगा। संयोग से उसी दिन महाशिवरात्रि है।
फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “निर्माताओं ने फिल्म का टीजर 24 फरवरी को जारी करने की योजना बनाई है। संयोग से इस दिन महाशिवरात्रि है।”
इसके साथ उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग जोरों पर है।
हरीश शंकर द्वारा निर्देशित और दिल राजू द्वारा निर्मित फिल्म में पूजा हेगड़े भी हैं।
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘किक’ और ‘ढिशूम’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके लोकप्रिय बॉलीवुड छायाकार अयानंका बोस का इसके साथ तेलुगू उद्योग में पहला कदम है।
dharmpath.com dharmpath