‘सावधान इंडिया’ की मेजबानी करते नजर आएंगे अक्षय कुमार

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार लोकप्रिय टीवी शो ‘सावधान इंडिया’ के आगामी एपिसोड की मेजबानी करते नजर आएंगे।

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार लोकप्रिय टीवी शो ‘सावधान इंडिया’ के आगामी एपिसोड की मेजबानी करते नजर आएंगे।

अक्षय अपनी आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ के प्रचार के सिलसिले में इस शो में आएंगे।

सेट पर मौजूद एक सूत्र ने बताया कि अक्षय ने शो को तीन घंटे का वक्त दिया था और 40 मिनट में ही उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली।

सूत्र ने बताया कि सेट पर पहुंचजने से पहले ही अक्षय ने पटकथा पढ़ ली थी और जब वह निर्देशक और शो की टीम से मिले तो वह शूटिंग के लिए तैयार थे। विभिन्न कोणों से फिल्मांकन के बावजूद उन्होंने 40 मिनट में शूटिंग पूरी कर ली।

सूत्र के मुताबिक, “उन्होंने (अक्षय) ने टीम से यह भी पूछा कि क्या वे कन्टेंट से खुश हैं, जिसका सभी ने जवाब ‘हां’ में दिया। इसके बाद अक्षय सेट से रवाना हो गए। “

अक्षय कुमार की मेजबानी वाले शो का प्रसारण गुरुवार को ‘लाइफ ओके’ चैनल पर होगा। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

हास्य-व्यंग्य से भरपूर ‘जॉली एलएलबी-2’ में अक्षय वकील के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में हुमा कुरैशी भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493