नशेड़ी ने मां को पीटकर मार डाला

निगोहां के अहमदपुर खालसा गांव में किसान गोकुल अपनी पत्नी 55 वर्षीय गुलाबो, बेटे अशीष व तीन बेटियों के साथ रहता था। गुरुवार की शाम आशीष शराब के नशे में घर पहुंचा। उसने अपनी मां गुलाबो से शराब के लिए रुपये मांगे। इस पर मां ने रुपये देने से मना कर दिया। नशेड़ी आशीष मां की इस बात पर भड़क गया और बुजुर्ग मां को डंडे से बुरी तरह पीट दिया।

गुलाबो को गहरी चोट लगी। वह अपने बिस्तर पर सो गई। शुक्रवार की सुबह परिवार के लोग सोकर उठे, पर गुलाबो नहीं उठी। परिवार वालों ने उसे जगाया तो पता चला कि गुलाबो की मौत हो चुकी है। गुलाबो की मौत के बाद आरोपी आशीष घर छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर निगोहां पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने गुलाबो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी आशीष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493