नाइजरिया में बम हमलों में 17 की मौत

लागोस, 23 जुलाई (आईएएनएस)। नाइजीरिया में अलग-अलग बम हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई। ये हमले बुधवार को हुए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, गोंबे राज्य में एक पुलिस प्रवक्ता फ्वाजे एताजिरी ने बताया कि राज्य में हुए दो अलग-अलग बम हमलों में नौ लोगों की जान गई और कई अन्य घायल हो गए।

उधर, प्लैटो राज्य के उत्तर मध्य में बरकिन लाडी क्षेत्र में भी दो अलग-अलग बम हमलों में आठ लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इन हमलों में एक व्यक्ति की मौत उसके घर हुई। तीन लोग घात लगाकर किए गए हमले में मारे गए, जबकि सथानीय बियर पार्लर में चार लोगों की मौत हो गई।

अफ्रीका की सबसे घनी आबादी और सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन बोको हराम का बोलबाला है। यहां धार्मिक स्थलों, समुदायों और सार्वजनिक स्थलों पर आत्मघाती हमले और गोलीबारी जैसी हिंसक घटनाएं होती रहती हैं, जिनमें सैकड़ों लोग मारे जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493