‘मसान’ अब तक की सबसे उम्दा फिल्मों में शामिल : जावेद

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। प्रख्यात कवि, गीतकार जावेद अख्तर का कहना है कि फिल्म ‘मसान’ हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे उम्दा फिल्मों में से एक है।

जावेद के अलावा शबाना आजमी, राजकुमार हिरानी, राजकुमार राव, कल्कि कोच्लिन, एली अवराम, राधिका आप्टे जैसी हस्तियों ने भी ‘मसान’ की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होने के बाद फिल्म की प्रशंसा की।

जावेद ने कहा, “जब मैं यह फिल्म देखने आया, तो मुझे पता था कि मैं एक अच्छी फिल्म देखने जा रहा हूं। फिर भी फिल्म देखकर मैं अचंभित रह गया।”

उन्होंने कहा, “यह हिंदी सिनेमा की आज तक की सबसे उम्दा फिल्मों में से एक है। यह बेहतरीन फिल्म है। अभिनय, निर्देशन, सिनेमेटोग्राफी, लेखन सब अविश्वसनीय है। यह विश्व के किसी भी स्तर में सबसे बढ़िया फिल्म है।”

फिल्म अभिनेत्री शबाना भी ‘मसान’ से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, “फिल्म ‘मसान’ हिंदी सिनेमा के आने वाले युग की फिल्म है। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे वक्त में जी रही हूं, जब हमारे यहां ‘मसान’ जैसी फिल्में बनाई जा रही हैं।”

नीरज घेवन निर्देशित ‘मसान’ में ऋचा चड्ढा, संजय मिश्रा, श्वेता त्रिपाठी और विकी कौशल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म को इस साल कांस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टीवल में दो पुरस्कारों से नवाजा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493