नाइजीरियाई राज्य अदामावा से बोको हराम को खदेड़ा

लागोस, 13 मार्च (आईएएनएस)। नाइजीरियाई सैनिकों ने देश के पूर्वोत्तरी हिस्से में स्थित अदामावा राज्य से बोको हराम के आतंकवादियों को खदेड़ दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के कब्जे वाले अशांत अदामावा राज्य के मदागली शहर से आतंकवादियों को खदेड़ दिया गया है।

नाइजीरियाई रक्षा प्राधिकरण के प्रवक्ता क्रिस ओलूकोलादे ने एक बयान में कहा कि इस सैन्य अभियान के दौरान नाइजीरिया के सुरक्षाबलों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा है। कहा गया कि सफाया अभियान अभी जारी है।

ऑल प्रोग्रेसिव कांग्रेस प्रेसीडेंशियल कैंपेन ऑर्गेनाइजेश ने सशस्त्रबलों को बोको हराम के खिलाफ मिली सफलताओं पर बधाई दी है।

पार्टी के प्रवक्ता गरबा शेहू ने कहा कि सेना की उपलब्धि सराहनीय है। यह सेना द्वारा देश के पूर्वोत्तर हिस्से में आतंकवाद विरोधी लड़ाई में मिली व्यापक जीत है, जिससे कोई भी अनभिज्ञ होने का दिखावा नहीं कर सकता।

शेहू ने कहा, “सशस्त्रबलों ने पड़ोसी अफ्रीकी देशों की सेनाओं के समन्वय से बने बहुराष्ट्रीय बल के साथ मिलकर बोको हराम के खिलाफ कई महत्वपूर्ण जीत हासिल की है।”

शेहू ने कहा, “पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान विद्रोहियों के नियंत्रण से करीब 36 प्रदेशों को मुक्त करा लिया गया है। यह सराहनीय है। हम अपने सशस्त्रबलों को बधाई देते हैं।”

बोको हराम वर्ष 2009 से नाइजीरिया की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बना हुआ है। सबसे ज्यादा आतंकवाद देश के बोर्नो, योबे और अदामावा राज्यों में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493