फिल्म ‘धर्म संकट में’ के लिए गिप्पी ग्रेवाल ने गाना गाया

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। लोकप्रिय पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल ने नसीरुद्दीन शाह अभिनीत फिल्म ‘धर्म संकट में’ के लिए गाना गाया है। इस फिल्म में वह एक छोटी सी भूमिका में दिखेंगे।

इस फिल्म का निर्माण ‘वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स’ ने किया है। गिप्पी ग्रेवाल ने इसमें ‘डू यू नो बेबी’ नाम का गाना गाया है, जिसे सोफी चौधरी पर फिल्माया गया है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के अलावा परेश रावल और अन्नू कपूर भी नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी एक हिदू युवक के जीवन पर आधारित है, जिसे बाद में पता चलता है कि उसे जन्म देने वाले माता-पिता मुसलमान थे।

इस परिकल्पना के बारे में बात करते हुए फिल्म के निर्देशक फवाद खान ने एक बयान में कहा, “हम दोनों अगल-अलग धर्मो से हैं। मेरी पत्नी हिदू हैं और मैं मुसलमान हूं। विभिन्न प्रकार की संस्कृतिक बारीकियां इस तरह के सामंजस्य को बेहद खास बनाती हैं। इन्हीं करणों ने मुझे ‘धर्म संकट में’ बनाने के लिए प्रेरित किया।”

यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493