Saturday , 18 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » मनोरंजन » नाइजीरियाई विमान दुर्घटनाग्रस्त, 7 मरे

नाइजीरियाई विमान दुर्घटनाग्रस्त, 7 मरे

लागोस, 29 अगस्त (आईएएनएस)। कादुना राज्य में शनिवार को नाइजीरियाई वायुसेना (एनएएफ) का एक डोर्नियर-228 विमान एक सैन्य छावनी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा कि विमान ने कादुना सैन्य हवाईपट्टी से उड़ान भरी थी और राजधानी अबुजा के लिए जा रहा था।

सात मृतकों में पायलट, सह-पायलट, दो इंजीनियर और तीन यात्री शमिल हैं। मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

नाइजीरियाई विमान दुर्घटनाग्रस्त, 7 मरे Reviewed by on . लागोस, 29 अगस्त (आईएएनएस)। कादुना राज्य में शनिवार को नाइजीरियाई वायुसेना (एनएएफ) का एक डोर्नियर-228 विमान एक सैन्य छावनी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे मे लागोस, 29 अगस्त (आईएएनएस)। कादुना राज्य में शनिवार को नाइजीरियाई वायुसेना (एनएएफ) का एक डोर्नियर-228 विमान एक सैन्य छावनी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे मे Rating:
scroll to top