‘नाइजीरिया की मुद्रा का अवमूल्यन नहीं’

लागोस, 28 फरवरी (आईएएनएस)। नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति योमी ओसिनबाजो ने कहा है कि दबावों के बावजूद देश की मुद्रा का अवमूल्यन नहीं किया जाएगा।

ओसिनबाजो ने शनिवार को टाउन हॉल में हुई बैठक के दौरान कहा कि मुद्रा का अवमूल्यन नहीं होगा और इस पर सरकार का यही रुख है।

उन्होंने कहा कि एपेक्स बैंक राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के भाषण के अनुरूप संचालित होगा, जिसमें विनिमय दरें लचीली रखी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की विदेशी मुद्रा नीति अनावश्यक आयातित सामानों की खपत रोकेंगी और स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देंगी।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रशासन का 2018 का लक्ष्य परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों पर पूर्ण निर्भरता है। इसके अलावा पेट्रो रसायन उद्योग, रेलवे के बुनियादी ढांचा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के प्रावधान सरकार की प्राथमिकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493