नाइजीरिया ने राष्ट्रीय फुटबाल कोच को बर्खास्त किया

लागोस, 6 जुलाई (आईएएनएस)। नाइजीरियाई फुटबाल महासंघ (एनएफएफ) ने राष्ट्रीय टीम के कोच स्टीफन केशी को बर्खास्त कर दिाय है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्थानीय मीडिया ने सोमवार को इस खबर की पुष्टि की। एनएफएफ ने कहा है कि उसका फैसला किसी तरह के दुर्भावना से प्रेरित नहीं है।

एनएफएफ ने कहा है कि एनएफएफ अनुशासन समिति और एनएफएफ तकनीकी एवं विकास समिति की रिपोर्ट पर गौर फरमाने के बाद उसने यह फैसला किया है।

एनएफएफ के बयान में कहा गया है कि पूर्णकालिक कोच की नियुक्ति तक सहायक कोच सालिसू यूसुफ टीम के कोच होंगे। इस काम में तकनीकी निदेशक उनकी मदद करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493