नाइजीरिया : बोको हराम से आजाद कराए गए पूर्वोत्तर के इलाके

लागोस, 1 फरवरी (आईएएनएस)। नाइजीरियाई सुरक्षा बलों ने शनिवार को देश के पूर्वोत्तर के कुछ स्थानों को बोको हराम के कब्जे से आजाद करा लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सुरक्षा बलों ने कहा कि उन्होंने इस्लामिक आतंकवादियों (बोको हराम) के कब्जे वाले नाइजीरिया के पूर्वोत्तर एडमावा राज्य में मिशिका कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

रक्षा विभाग के प्रवक्ता क्रिस ओलुकोलाडे ने बताया कि सुरक्षा ने कस्बे और आसपास के इलाकों में अभियान चलाया था।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के मुख्य ठिकाने पर हमला गुरुवार को किया गया, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए। फरार आतंकवादियों की तलाश की जा रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि हमले में घायल हुए आतंकवादियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नाइजीरिया में 2009 से ही बोको हराम का खतरा व्याप्त है। इस्लामिक आतंकवादी गुट नाइजीरिया के संविधान में इस्लामिक शरिया लागू करवाकर इस्लामिक राष्ट्र की स्थापना करना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493