लोपेज के हिडन हिल्स वाले मकान की होगी निलामी

लॉस एंजेलिस, 1 फरवरी (आईएएनएस)। पॉप स्टार जेनिफर लोपेज हिडन हिल्स का 17,000 वर्ग फीट वाला अपना बंगला नीलाम कर रही हैं।

उनका कहना है कि यह मकान उनके छोटे से परिवार के रहने के लिहाज से यह घर बहुत बड़ा है।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के अनुसार, लोपेज और उनके दो बच्चे मलिबु में कोई और घर तलाश रहे हैं, जो किसी अच्छी जगह पर उनकी जरूरत भर बड़ा हो।

लोपेज ने हिडन हिल्स बंग्ला वर्ष 2010 में 82 लाख डॉलर में खरीदा था, जिसे अब 1.7 करोड़ डॉलर में नीलाम कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493