लागोस, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। नाइजीरिया टेबल टेनिस महासंघ (एनटीटीएफ) अपने बाकी सहयोगियों के साथ छह अप्रैल को ‘वर्ल्ड टेबल टेनिस फॉर ऑल डे’ मनाएगा।
लागोस, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। नाइजीरिया टेबल टेनिस महासंघ (एनटीटीएफ) अपने बाकी सहयोगियों के साथ छह अप्रैल को ‘वर्ल्ड टेबल टेनिस फॉर ऑल डे’ मनाएगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह दिन संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) और संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किया गया था।
यह दिवस खेल द्वारा किए गए वैश्विक स्तर पर सुधार और अर्जित की गई सफलताओं की खुशी के तौर पर भी मनाया जाता है।
महासंघ के जनसंपर्क अधिकारी चिनेदु अजेलाह ओगनडारे ने रविवार को कहा कि अधिकारी और खिलाड़ी इस दिवस के मौके पर सुरलेरे के राष्ट्रीय स्टेडियम में टेबल टेनिस के देश भर और विश्व भर में खेलों को बढ़ावा देने में दिए गए योगदान का जश्न मानएंगे।
अजेलाह ओगनडारे ने बताया कि इस मौके पर टेबल टेनिस मैच भी खेले जाएंगे।
यह दूसरी बार है जब इस दिवस को मनाया जा रहा है। इससे पहले 2015 में इसकी शुरुआत की गई थी।
dharmpath.com dharmpath