केन्या के मेंगिक ने जीती बर्लिन हॉफ मैराथन

बर्लिन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। चोट से उबरे रिचर्ड मेंगिक ने बर्लिन हॉफ मैराथन के 36वें संस्करण को 60 मिनट में पूरा कर खिताबी जीत हासिल कर ली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार को 27 वर्ष के हुए केन्या के मेंगिक ने चोट से उबरने के बाद वापसी करते हुए 59 मिनट और 58 सेकेंड में मैराथन पूरी की। उन्होंने यह दौड़ अपने सर्वश्रेष्ठ समय में पूरी की।

महिला वर्ग में एलिजेबा केरोनो ने 70 मिनट 43 सेकेंड में मैराथन पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया।

इस मैराथन में 103 देशों और क्षेत्रों से करीब 32,700 धावकों ने हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493