अबुजा, 26 जुलाई (आईएएनएस)। नाइजीरिया के दमतुरु शहर में रविवार को एक बाजार में हुए एक विस्फोट में कम से कम 12 व्यक्तियों की मौत हो गई।
अबुजा, 26 जुलाई (आईएएनएस)। नाइजीरिया के दमतुरु शहर में रविवार को एक बाजार में हुए एक विस्फोट में कम से कम 12 व्यक्तियों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शी मलिक गरबा ने कहा कि विस्फोट से दमतुरु बाजार दहल उठा। मलिक ने बचावकर्मियों के पहुंचने से पहले घायलों की मदद में हाथ बंटाया था।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि घटना आत्मघाती हमला था या नहीं।
dharmpath.com dharmpath