बड़े बेटे को कुल्हाड़ी से काट यमुना में फेंका

सिधौल गांव के कन्हैया यादव (34) पुत्र जगन्नाथ यादव को उसके पिता ने अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर उसे कुल्हाड़ी व फरसा से काट डाला। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर यमुना नदी में फेंक दिया।

हत्या की सूचना सजेती थाना (कानपुर नगर) पहुंचते ही पुलिस हरकत में आई और कड़ी मशक्कत के बाद नदी से शव बरामद कर लिया है। पुलिस अब हत्यारों की तलाश में छापे मार रही है। गांव के ही एक युवक ने बताया कि मृतक अविवाहित था और यह वारदात पैसे के बंटवारे को लेकर हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493