स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के अध्यक्ष अहमद साटोमी ने बताया कि महिला आत्मघाती हमलावर ने खुद को उस वक्त उड़ाया जब वह बोर्नो राज्य की मुख्य सरकारी इमारत में जबरन घुसने की कोशिश कर रही थी।
आपात टीम के अधिकारी ने बताया कि इस आत्मघाती हमले में महिला हमलावर को सरकारी सचिवालय के अंदर घुसने से रोकने की कोशिश कर रहे एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई। अस्पताल के अधिकारियों ने इस हमले में अब तक 19 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।
आत्मघाती हमलावर ने माइदुगुरि के मध्य स्थित सरकारी सचिवालय को निशाना बनाया, जहां आमतौर पर भीड़भाड़ रहती है, विशेषकर सरकारी कामकाज के दिनों में काफी भीड़ रहती है।
अभी तक किसी आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
–आईएएनएस
dharmpath.com dharmpath