मध्य प्रदेश में आसमान साफ, तेज धूप

भोपाल, 13 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह आसमान साफ और धूप तेज रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान आंधी चलने की संभावना जताई है।

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में लू का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान तेज आंधी आ सकती है, वहीं कुछ जगहों पर फुहारें पड़ सकती हैं।

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, इंदौर में 24.8 डिग्री, ग्वालियर में 24.8 डिग्री और जबलपुर में 29 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री, इंदौर में 42 डिग्री, ग्वालियर में 43.8 डिग्री और जबलपुर में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493