पटना, 13 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार जताए हैं।
पटना, 13 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के उप निदेशक आर.के.के. गिरी ने बताया, “बुधवार रात से ही बिहार के कई क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।”
राजधानी पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
इसके अलावा भागलपुर में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री तथा गया में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले यानी गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री, पूर्णिया में 36.2 डिग्री और गया में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath