नाइजीरिया : सरकार-आतंकवादी 30 दिनी संघर्षविराम संधि को तैयार

समाचारपत्र ‘द गार्डियन’ की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पक्ष पिछले सप्ताह एक अस्थायी संघर्षविराम समझौते पर पहुंच गए।

एक अनाम सूत्र ने कहा, “नाइजर डेल्टा एवेंजर्स को वार्ता की मेज पर लाना बहुत मुश्किल था, लेकिन हमने अंतत: ऐसा कर दिखाया और संघर्षविराम संधि पर पहुंच गए।”

हालांकि स्थानीय अधिकारी संघर्षविराम संधि पर चुप्पी साधे हुए हैं।

स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वार्ता के दौरान नाइजीरिया के तेल मंत्री लबे कचिकवू ने सरकारी अधिकारियों की टीम की अगवानी की। उन्होंने आतंकवादियों से निवेदन किया कि वे राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी और उनके मंत्रिमंडल को एक व्यापक नाइजर डेल्ट प्लान पर चर्चा करने के लिए पर्याप्त समय दें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493