दक्षिण-पश्चिम मानसून का कर्नाटक को भिगोना जारी

बेंगलुरू, 22 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूरे कर्नाटम को भिगोने का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना जताई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “पूरे तटीय कर्नाटक में दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को सक्रिय था। यह आंतरिक कर्नाटक के दक्षिण में सामान्य और आंतरिक कर्नाटक के उत्तर में कमजोर था।”

बेंगलुरू शहर में आमतौर पर बदली छाने और बारिश की एक-दो फुहारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

बेंगलुरू शहर में मंगलवार को 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, बेंगलुरू में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493