नाइजीरिया से पिता के टिकट पर इंदौर पहुंची युवती, मां सहित गिरफ्तार

इंदौर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। नाइजीरिया निवासी मां-बेटी की मध्यप्रदेश यात्रा में एक बड़ी अंतर्राष्ट्रीय चूक सामने आई है। युवती ने अपनी मां के साथ ‘पुरुष’ बनकर यात्रा की। उसके पास जो टिकट था, उस पर उसका नाम का नहीं, बल्कि उसके पिता का नाम था। इंदौर के जिस ट्रैवल्स कंपनी से एक करोड़ आठ लाख रुपये के टिकट बुक कराए गए, उसे भुगतान नहीं किया गया। मां-बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इंदौर के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरि नारायण चारी मिश्रा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि नाइजीरिया निवासी माइनात एडमिक बालोगन के पति ने इंदौर की ट्रेवल्स कंपनी के जरिए एक करोड़ आठ लाख रुपये के टिकट बुक कराए थे, ये टिकट पूरी तरह क्रेडिट पर किए गए थे। रकम के भुगतान के लिए वह कंपनी संचालक को लगातार भ्रमित करता रहा।

मिश्रा के अनुसार, ट्रेवल्स कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और उसके बाद बुधवार को महिला और उसकी बेटी साईदोस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला के साथ उसके पति का टिकट था। लेकिन उसके स्थान पर बेटी ने यात्रा की। यह एक अंतर्राष्ट्रीय चूक मानी जा रही है। इतना ही नहीं, पासपोर्ट व वीजा में दर्ज कई जानकारियां भी गलत पाई गई हैं।

मिश्रा के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है और इससे इंटरपोल व अन्य एजेंसियों को अवगत कराया गया है। साथ ही नाइजीरिया की सरकार से संपर्क किया जा रहा है। इस मामले में कई और संदिग्ध लोगों के शामिल होने की आशंका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493