नाइटक्लब में बेहोश हुए लामार ओडम

लॉस एंजेलिस, 6 नवंबर (आईएएनएस)। बॉस्केटबॉल करियर से संन्यास ले चुके लामार ओडम एक नाइटक्लब में अपने वीआईपी बूथ में बेहोश हो गए।

‘टीएमजेड स्पोर्ट्स’ की ओर से जारी वीडियो के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह हुई।

‘टीएमजेड डॉट कॉम’ की वेबसाइट की रिपोर्ट से मिली जानकारी में यह सामने आया है कि ओडम उस समय सनसेट बोउलवार्ड में एक नाइटक्लब में थे, जब क्लब स्टॉफ के सदस्यों और अन्य लोगों ने उन्हें बेहोश होकर जमीन पर गिरते देखा। उस समय रात के दो बजे थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

इस पूरी घटना की वीडियो बनाने वाले एक व्यक्ति ने टीएमजेड को बताया कि उसने इस घटना से पहले ओडम को कई घंटो तक पीते हुए देखा था।

ओडम के करियर का इतिहास भी विवादों से भरा रहा है। 2015 में उन्हें एक वैश्यागृह में पाया गया था, जहां नशीली दवाओं के सेवन के कारण लगभग उनकी मौत निश्चित थी।

इसके बाद उन्हें सुधारगृह भेजा गया था। ओडम ने अपने जीवन में बदलाव की कसम भी खाई, लेकिन उन्होंने पार्टियां करना शुरू कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493