जम्मू में सिविल सचिवालय में काम शुरू

जम्मू, 6 नवंबर (आईएएनएस)। सिविल सचिवालय कार्यालय में यहां छह महीने की अस्थायी अवधि के लिए काम शुरू हो गया है। इसमें जम्मू एवं कश्मीर मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और शीर्ष नौकरशाहों के कार्यालय सम्मिलित हैं।

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को सिविल सचिवालय आने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके साथ वरिष्ठ पुलिस और सिविल सेवा के अधिकारी थे।

वह सचिवालय के अंदर यहां का कामकाज देखने विभिन्न कार्यालयों में गईं।

राज्य के डोगरा महाराजा द्वारा वर्षो पूर्व स्थापित परंपरा ‘दरबार परिवर्तन’ के अंतर्गत सरकार का प्रशासनिक काम काज छह माह के अंतराल पर राज्य की दोनों राजधानी श्रीनगर और जम्मू में बदला जाता है।

विपक्षी नेशनल पैंथर्स पार्टी ने सोमवार को सिविल सचिवालय खुलने पर राज्य सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करने की घोषणा की हुई थी।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और अन्य के सचिवालय परिसर में प्रवेश को बाधित करने की कोशिश की, जिसे पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने विफल कर दिया।

व्यापारिक संगठनों ने भी राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन की घोषणा की है।

व्यापरियों के प्रदर्शन से जम्मू में जनजीवन आंशिक तौर पर प्रभावित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493