कोलकाता, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भले ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उद्घाटन समारोह का इस बार हिस्सा नहीं रहे, लेकिन टूर्नामेंट के पहले मैच में बुधवार को अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का उत्साह बढ़ाने वह इडेन गरडस मैदान पहुंचना नहीं भूले।
आईपीएल के आठवें संस्करण में ईडेन गरडस पर मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान शाहरुख ने ट्वीट कर अपनी टीम के लिए समर्थन जताया।
शाहरुख ने लिखा, “मैं अपने शहर कोलकाता में हूं। मुझे यहां आना पसंद है। उम्मीद है आप सब भी ईडेन गरडस मैदान पर मौजूद होंगे। इतने सारे बच्चों के साथ यहां आने के बाद ऐसा लग रहा है कि मैं नर्सरी से लेकर माध्यमिक कक्षा के बच्चों का प्राध्यापक हूं।”
dharmpath.com dharmpath